{"_id":"69cc2bb71687bd474c0820d9","slug":"upper-thehdu-mahila-mandal-won-the-tug-of-war-competition-kangra-news-c-95-1-ssml1021-227230-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अपर ठेहड़ू महिला मंडल ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अपर ठेहड़ू महिला मंडल ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालग (कांगड़ा)। मंगलवार को कोसरी मेले का समापन जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र रवि धीमान ने किया। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण महिला रस्साकशी प्रतियोगिता रही। इसमें अपर ठेहड़ू महिला मंडल ने जीत दर्ज की। कोसरी महिला मंडल उपविजेता रहा। विजेता टीम को 1500 रुपये और उपविजेता टीम को 1100 रुपये की राशि प्रदान की।
दंगल में मंडी के देव ने फाइनल मुकाबला जीतकर 7100 रुपये का पुरस्कार हासिल किया। लंबागांव के अंकू उपविजेता रहे। उन्हें 5100 रुपये इनाम के तौर पर दिए गए। इस दौरान रविंद्र रवि धीमान ने कहा कि मेले सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता के प्रतीक हैं। उन्होंने मेला कमेटी को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। मेला कमेटी ने सभी आगंतुकों, प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधान सतीश कुमार, उपप्रधान देश राज, भूरा राम, कैप्टन लालमन, प्रताप शर्मा, जोगिंदर शर्मा, विनोद टंडन, मनोज गुलेरिया, मोहन सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos