{"_id":"69cc2be5fac9305e7102023a","slug":"major-blow-to-drug-addiction-action-taken-at-five-places-liquor-confiscated-kangra-news-c-95-1-kng1004-227116-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशे पर बड़ी चोट, पांच स्थानों पर कार्रवाई, पकड़ा शराब का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशे पर बड़ी चोट, पांच स्थानों पर कार्रवाई, पकड़ा शराब का जखीरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
पुराना कांगडा रोड पर आंदी रात को पुलिस की ओर से पकड़ी अवैध शराब की पेटियां। पुलिस
विज्ञापन
कांगड़ा। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब का जखीरा बरामद किया है। खुफिया तंत्र से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच स्थानों से 531 देसी और अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई पुराना कांगड़ा क्षेत्र में की गई। यहां किले के समीप हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे एक पिकअप वाहन को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही 149 पेटियां देसी शराब बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक सृजन शर्मा, निवासी शाहपुर, को हिरासत में लेकर शराब और वाहन को जब्त कर लिया।
दूसरी कार्रवाई खोली क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने एक टेंपो को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान टैंपो से 200 पेटियां देसी शराब बरामद की गईं। इस वाहन को विशाल निवासी शाहपुर चला रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में लिया और शराब सहित वाहन को कब्जे में ले लिया।
तीसरे मामले में पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मल्लां रेलवे फाटक के पास खड़ी एक बोलेरो पिकअप से 146 पेटियां देसी शराब बरामद की है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया गया है। संवाद
Trending Videos