फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Airport expansion gains momentum; those affected asked to vacate land soon.

Kangra News: एयरपोर्ट विस्तार को रफ्तार, प्रभावितों से जल्द जमीन खाली करने को कहा

Sat, 04 Jul 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 04 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Airport expansion gains momentum; those affected asked to vacate land soon.
गगल (कांगड़ा)। गगल हवाई अड्डे के बहुप्रतीक्षित विस्तार कार्य को अब गति मिलने वाली है। प्रशासन ने अधिग्रहित भूमि पर अब भी कब्जा बनाए हुए शाहपुर तहसील के महाल रच्छियालू, भड़ोत, कियोड़ियां और जुगेड़ के प्रभावित परिवारों को अंतिम नोटिस जारी कर जल्द जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पात्र हितधारकों को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) नीति के तहत मुआवजा और अन्य देय लाभ दिए जा चुके हैं। ऐसे में अब विस्तार कार्य में किसी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार तहसील शाहपुर के महाल रच्छियालू, भड़ोत, कियोड़ियां और जुगेड़ में अधिग्रहित भूमि का स्वामित्व राजस्व रिकॉर्ड में पर्यटन विभाग, हिमाचल प्रदेश के नाम दर्ज किया जा चुका है। इंतकाल की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद यदि किसी व्यक्ति का भूमि पर कब्जा है या भवन, निर्माण सामग्री अथवा अन्य सामान मौजूद है तो उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के भीतर भूमि खाली नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि भूमि खाली होते ही रनवे और अन्य आधारभूत ढांचे के विस्तार का काम शुरू कर दिया जाएगा।

परियोजना पूरी होने के बाद गगल हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ेगी और पर्यटन, व्यापार तथा हवाई संपर्क को नया बल मिलेगा।
शुक्रवार को रच्छियालू गांव के प्रभावित परिवारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले शाहपुर तहसील के अन्य मुहालाें में नोटिस दिए गए हैं। जिन लोगों का अधिग्रहित भूमि पर अभी भी कब्जा है वे स्वेच्छा से अपना सामान हटाकर जमीन खाली कर दें, ताकि परियोजना का कार्य निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके। इशांत जसवाल, एसडीएम कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed