फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anurag reached Indrunag's shrine and also paid obeisance at the Chamunda Temple.

Kangra News: इंद्रुनाग के दरबार पहुंचे अनुराग, चामुंडा मंदिर में भी टेका माथा

Sat, 13 Jun 2026 08:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 13 Jun 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
Anurag reached Indrunag's shrine and also paid obeisance at the Chamunda Temple.
खनियारा के इंद्रुनाग मंदिर में माथा टेकने पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर और एचपीसीए के पदा​धिकारी। -
धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने धार्मिक स्थलों में हाजिरी लगाई। अनुराग ठाकुर ने एचपीसीए पदाधिकारियों के साथ खनियारा स्थित इंद्रुनाग के दरबार पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने मैच के सफल आयोजन और मुकाबले के दौरान मौसम साफ रखने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम ने हिमाचल को विश्व में नई पहचान दी है, जिससे पर्यटन और रोजगार बढ़ा है। मैचों पर इंद्रुनाग देवता का विशेष आशीर्वाद रहता है और इस बार भी आयोजन में कोई खलल नहीं पड़ेगा। इस मौके पर एचपीसीए के उपाध्यक्ष विजय भंडारी, सचिव मनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि 13 जून को होने वाले मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे पहले, अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी शेफाली ठाकुर संग प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां चामुंडा और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर अधिकारी राकेश कुमार और न्यास सदस्य पवन गोस्वामी ने उन्हें चुनरी और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed