फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ashwani becomes President of the Dehra unit of the Transport Workers' Union.

Kangra News: परिवहन मजदूर संघ की देहरा इकाई के अश्वनी बने अध्यक्ष

Wed, 29 Jul 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Jul 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
Ashwani becomes President of the Dehra unit of the Transport Workers' Union.
देहरा में चुनाव के बाद हिमाचल परिवहन मजदूर संघ देहरा इकाई की नवनिर्वाचित पदाधिकारी और अन्य। -स्
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ देहरा इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पूरी हुई। नई कार्यकारिणी में अश्वनी कुमार को अध्यक्ष, तारा चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा बलवंत सिंह व सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा संदीप कुमार को सचिव, रमेश्वर सिंह व अतुल कुमार को सह सचिव, सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और सुशील कुमार को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के अन्य पदों में रविंद्र सिंह संगठन मंत्री, शादी लाल सह संगठन मंत्री, रिंकू कुमार कार्यालय सचिव, अनूप राणा सह कार्यालय सचिव, ईशु राणा मीडिया प्रभारी, कुलदीप सिंह सह मीडिया प्रभारी, अवतार सिंह मुख्य सलाहकार तथा अश्वनी कुमार सह मुख्य सलाहकार चुने गए। बलवंत सिंह, राकेश कुमार, सादिक और विजय सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। उनकी देखरेख में तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर परिवहन प्रभारी मंगल राम नेगी, संजय पंडित, मुकेश कुमार, मेहर चंद ठाकुर, राजन वर्मा, कपिल शर्मा और संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed