फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Athletics trials for Khelo India Small Centre on July 25

Kangra News: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के लिए एथलेटिक्स ट्रायल 25 जुलाई को

Wed, 22 Jul 2026 06:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
Athletics trials for Khelo India Small Centre on July 25
धर्मशाला। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (एथलेटिक्स) के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर 25 जुलाई को ट्रायल होंगे। यह ट्रायल सुबह नौ बजे से खेल परिसर धर्मशाला स्थित सिंथेटिक ट्रैक में होगा। इसमें 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, हालांकि चयन में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि ट्रायल में जिला कांगड़ा के पात्र खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। अंतिम चयन खेलो इंडिया योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता और खेल कौशल के आधार पर पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगा। ट्रायल में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र, विशिष्ट पहचान पत्र (आईडी), स्थायी निवास प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) और दो नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाने अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया सेंटर के तहत निशुल्क खेल प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स किट और आधुनिक खेल उपकरण दिए जाएंगे। हालांकि, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, डाइट या दैनिक खर्च विभाग वहन नहीं करेगा। साथ ही ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को कोई यात्रा या दैनिक भत्ता भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed