{"_id":"6a481affe2f31fa55f0c12b0","slug":"awaiting-repairs-for-a-year-the-road-has-been-reduced-to-a-series-of-potholes-kangra-news-c-95-1-kng1037-242742-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एक साल से मरम्मत का इंतजार, गड्ढों में सिमट गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एक साल से मरम्मत का इंतजार, गड्ढों में सिमट गई सड़क
Sat, 04 Jul 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
हजारा सिंह, पूर्व प्रधान पंचायत कलेड़। (खोली से धलूं सड़क वाली न्यूज के साथ)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कांगड़ा और नगरोटा बगवां उपमंडल को जोड़ने वाला खोली-धलूं वाया कलेड-रौंखर संपर्क मार्ग एक साल से मरम्मत न होने से बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। मानसून शुरू होने के साथ ही सड़क की हालत और बिगड़ने लगी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर सड़क का जायजा लिया। इस दौरान खोली से धलूं तक वाया कलेड, रौंखर, सेराथाना और पटियालकड़ मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़क मिली।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण या मरम्मत के बाद विभाग नियमित रखरखाव नहीं करता। कई बार शिकायतें देने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द पैचवर्क कर गड्ढे भरने और मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
पिछली बरसात के बाद से ही सड़क की मरम्मत की मांग लगातार की जा रही है लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। हजारा सिंह, पूर्व प्रधान, कलेड
सड़क पर कई गड्ढे इतने बड़े हैं कि उनमें स्कूटी का पूरा टायर समा सकता है। कई दोपहिया चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाएगी। अरुणदीप, उपप्रधान, कलेड
गुजरां दा मोहल्ला के पास करीब 25 मीटर सड़क पूरी तरह उखड़ी हुई है। दो वर्षों से इस हिस्से की मरम्मत नहीं हुई है। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंकज कुमार, स्थानीय निवासी
मैंने हाल ही में यहां का कार्यभार संभाला है। जल्द ही सड़क का निरीक्षण किया जाएगा। बरसात के दौरान लोगों को राहत देने के लिए मार्ग पर पैचवर्क कराने का प्रयास किया जाएगा। -विनय धीमान, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, उपमंडल नगरोटा बगवां