{"_id":"6a69f231b7d3a2a41a05ee43","slug":"bdc-results-signal-the-exit-of-the-congress-government-bikram-kangra-news-c-95-1-kng1024-247443-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के नतीजे कांग्रेस सरकार की विदाई का संकेत : बिक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी के नतीजे कांग्रेस सरकार की विदाई का संकेत : बिक्रम
Thu, 30 Jul 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपापुर (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की जीत कांग्रेस सरकार के लिए बड़ा संदेश है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी एवं देहरा विधायक कमलेश ठाकुर के क्षेत्र में कांग्रेस की यह हार प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रति जनता की भारी नाराजगी को दर्शाती है। यह नतीजे कांग्रेस की विदाई का संकेत हैं।
बुधवार को देहरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि बीडीसी चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 15-15 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केवल आठ-आठ मतों पर सिमट गए। जिस हलके पर मुख्यमंत्री विशेष ध्यान देने का दावा करते हैं, वहां के प्रतिनिधियों ने सत्ता के दुरुपयोग और तानाशाही को पूरी तरह नकार दिया है।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष से काम कर रही है और देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर झूठे केस दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के दावों के बीच प्रदेश में रेव पार्टियां आयोजित हो रही हैं और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने दावा किया कि प्रदेश में सुक्खू सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और देहरा का यह परिणाम आने वाले समय में भाजपा की वापसी और कांग्रेस की विदाई का साफ संकेत है। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे।