{"_id":"69ef7c6439127c2e200c3baf","slug":"bike-collides-with-suddenly-opened-car-door-man-dies-kangra-news-c-95-1-kng1004-231981-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अचानक खुले कार के दरवाजे से टकराई बाइक, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अचानक खुले कार के दरवाजे से टकराई बाइक, व्यक्ति की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गगल/धर्मशाला। चालकों की लापरवाही के कारण दो हादसे हो गए। गगल में एक कार चालक द्वारा अचानक दरवाजा खोलने से हुए हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं दाड़ी में एचआरटीसी बस चालक की जल्दबाजी के कारण एक महिला बस में चढ़ने से पहले गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना गगल पुलिस थाना के अंतर्गत रविवार रात को हुई। ढुगियारी निवासी लाल सिंह (62) अपनी बाइक पर चैतड़ू से गगल की ओर जा रहे थे। जब वह गगल डाकघर के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने बिना पीछे देखे अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक सीधे दरवाजे से टकराई और लाल सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
सवारी के चढ़ने का नहीं किया इंतजार, महिला सड़क पर गिरी
दूसरी घटना जिला मुख्यालय के पास दाड़ी में सोमवार दोपहर को हुई। धर्मशाला से नगरोटा जा रही एचआरटीसी बस में योल निवासी एक महिला चढ़ने की कोशिश कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने बस में कदम रखा ही था कि चालक ने बस चला दी। इससे महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दाड़ी में तैनात ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की, वहीं एक अन्य महिला ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई है। स्थानीय लोगों ने चालक की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर गहरा रोष जताया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X