{"_id":"6a2afbd8a6c9864e4a068c5a","slug":"bike-engulfed-in-flames-following-an-explosion-mischief-makers-suspected-kangra-news-c-95-1-kng1004-239005-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धमाके के साथ धू-धू कर जली बाइक, शरारती तत्वों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धमाके के साथ धू-धू कर जली बाइक, शरारती तत्वों पर शक
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
चंद्रोन गाँव में जली बाइक स्त्रोत : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव के तहत ग्राम पंचायत अपर ठेहडू के चंद्रोन गांव में बुधवार देर रात एक बाइक रहस्यमय परिस्थितियों में जलकर राख हो गई। घटना के दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मामले में शरारती तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की है। अचानक हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो उन्हें दूर आग की ऊंची लपटें दिखाई दीं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक बाइक आग की चपेट में है। आग इतनी भीषण थी कि जब तक लोग कुछ कर पाते, बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी और केवल उसका लोहे का ढांचा ही बचा था।
जली हुई बाइक गांव के निवासी दीपक कुमार की थी, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं। उन्होंने बताया कि बाइक को रोज की तरह घर से करीब 100 मीटर दूर खड़ा किया गया था। धमाके की आवाज सुनकर पहले उन्हें लगा कि शायद पानी की टंकी से कोई आवाज आई है लेकिन इसी दौरान पड़ोसी का फोन आया कि उनकी बाइक में आग लग गई है।
विज्ञापन
दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पहले ही यह बाइक लोन पर खरीदी थी और अब तक वह केवल 13,500 किलोमीटर ही चली थी। मौके पर पहुंचने तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
उधर, उधर, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।