{"_id":"6a2afb8640b4d1daa002fb43","slug":"you-will-not-be-able-to-take-pens-pencils-and-bottles-into-the-stadium-kangra-news-c-95-1-kng1045-238932-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्टेडियम में नहीं ले जा सकेंगे पेन, पेंसिल और बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्टेडियम में नहीं ले जा सकेंगे पेन, पेंसिल और बोतलें
विज्ञापन
धर्मशाला में होने वाले वनडे मैच के लिए गगल हवाई अड्डे से बाहर आते हुए भारत के खिलाड़ी ईशान कि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। मैच देखने आने वाले दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश से पहले निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। सुरक्षा कारणों से कई वस्तुओं को स्टेडियम के भीतर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
पुलिस और आयोजन प्रबंधन की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार पेन, पेंसिल, सीटी, हेलमेट, सिक्के और पानी की बोतल जैसी वस्तुएं भी स्टेडियम के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा खाने-पीने की सामग्री, बोतलें, कैन, कैमरे और सेल्फी स्टिक समेत 30 से अधिक वस्तुओं पर रोक रहेगी।
स्टेडियम परिसर में ड्रोन कैमरा ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। किसी धर्म, राजनीति या अन्य संवेदनशील विषयों को प्रभावित करने वाले बैनर, पोस्टर या कपड़े भी अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। स्टेडियम में धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
अल्कोहल, ऑडियो रिकॉर्डर, बैग, बैकपैक, सिक्के, झंडे, ज्वलनशील पदार्थ, लैपटॉप, लाइटर, माचिस, संगीत यंत्र, पोस्टर, बैनर, पावर बैंक, स्प्रे, गुब्बारे, ब्लॉक, तंबाकू, गुटखा, लकड़ी की छड़ी, सेल्फी स्टिक, खेल संबंधी गेंदें और अन्य प्रतिबंधित सामग्री।
एक दिवसीय मैच के दौरान बीसीसीआई की ओर से स्टेडियम के अंदर कुछ चीजें ले जाने पर प्रतिबंधित लगाया है। इन प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में टिकट बुकिंग करते समय बताया गया है। प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ दर्शक स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। -मनुज शर्मा, सचिव, एचपीसीए