सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Opposed the cess being levied on electricity bills.

Kangra News: बिजली बिलों में लगाए जा रहे सेस का किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 12 Jun 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
Opposed the cess being levied on electricity bills.
कांगडा में बैठक करते विद्युत पेंशनर। संघ
विज्ञापन
कांगड़ा। विद्युत पेंशनर फोरम कांगड़ा इकाई की बैठक प्रधान जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बिजली पेंशनरों ने उपभोक्ताओं से बिजली बिलों में विभिन्न प्रकार के सेस वसूलने का विरोध किया। रमेश भारती ने कहा कि सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की 60 प्रतिशत राशि देने की घोषणा की है। इसी तर्ज पर ओपीएस कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते का बकाया एकमुश्त दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्युत परिषद ने पहली जनवरी 2017 से वर्ष 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन एरियर का कुछ हिस्सा देने की घोषणा की थी लेकिन अभी कई कार्यालयों में संबंधित एरियर तैयार नहीं किया गया है। फोरम ने मांग की कि सभी विभागीय कार्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं ताकि जिन कर्मचारियों को अभी तक एरियर नहीं मिला है उन्हें भी जल्द भुगतान किया जा सके। बैठक में महासचिव राकेश सिन्हा, शेर सिंह, अशोक, बलजीत सिंह, ओम प्रकाश, विनोद सैनी, रमेश भारती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed