फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP and Congress workers face off over flags.

Kangra News: झंडों को लेकर आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता

Thu, 13 Aug 2026 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Aug 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress workers face off over flags.
आरएम कार्यालय देहरा के बाहर धरने पर बैठे विधायक बिक्रम ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ता। -स्रोत : जागर
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा स्थित एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर बुधवार को पार्टी के झंडे लगाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। संसारपुर टैरेस एचआरटीसी डिपो की समस्याओं को लेकर विधायक बिक्रम ठाकुर की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन के दौरान डिपो गेट पर झंडे लगाने पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उनके पूर्व निर्धारित प्रदर्शन स्थल के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर अपनी पार्टी के झंडे लगा दिए। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तर्क था कि संबंधित स्थान उनके पार्टी कार्यालय का हिस्सा है और वहां झंडे लगाने का उन्हें पूर्ण अधिकार है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन

बाद में पूर्व परिवहन मंत्री एवं जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। इससे पूर्व जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदानी भुवनेश डोगरा स्टेडियम से आरएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार और आरएम पर संसारपुर टैरेस डिपो को जानबूझकर कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डिपो के कई महत्वपूर्ण बस रूट बंद कर दिए गए हैं और नई बसों के बजाय पुरानी-खटारा बसें ही चलाई जा रही हैं। आरएम देहरा से वार्ता के दौरान विधायक ने चेतावनी दी कि जब तक डिपो की सुविधाएं बहाल नहीं की जातीं, प्रदर्शन जारी रहेगा।


संसारपुर टैरेस डिपो को बंद करने की साजिश : बिक्रम
पूर्व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सरकार और आरएम पर एचआरटीसी के संसारपुर टैरेस डिपो को बंद करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़, चंबा और बाबा बालक नाथ जैसे प्रमुख बस रूट बंद कर दिए गए हैं। डिपो को आवंटित नई बसें अन्यत्र भेजी जा रही हैं और यहां केवल पुरानी-खटारा बसें छोड़ी गई हैं। इसके अलावा डिपो में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित नहीं किया गया और यहां तैनात कर्मचारियों को देहरा व अन्य स्थानों पर प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed