फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Educated unemployed youth to take to the streets of Dharamshala.

Kangra News: धर्मशाला की सड़कों पर उतरेंगे शिक्षित बेरोजगार

Thu, 13 Aug 2026 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Aug 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
Educated unemployed youth to take to the streets of Dharamshala.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर 14 अगस्त को धर्मशाला में सड़कों पर उतरेंगे। जेबीटी, टीजीटी, बीएड, शास्त्री और पीईटी बेरोजगार संघ स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले विरोध प्रदर्शन और शांतिपूर्ण रैली करेगा। यह जानकारी बुधवार को संघ के संयोजक सोनी कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रैली सुबह 11 बजे शहीद स्मारक से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचेगी। प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन से विधिवत लिखित अनुमति प्राप्त कर ली गई है। संघ ने प्रदेश सरकार से बैचवाइज-कम-कमीशन के आधार पर नियमित रिक्त पदों को जल्द भरने, टीजीटी उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगारों के लिए समयबद्ध एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने और न्यायसंगत भर्ती नियम सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सोनी कुमार ने कहा कि यह लड़ाई केवल परीक्षार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था के भविष्य से जुड़ी है। संघ ने छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों से इस महारैली में शामिल होकर युवाओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed