फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP furious over postponement of elections; warns of intense agitation if polls are not held within two days.

Kangra News: चुनाव टालने पर भड़की भाजपा, दो दिन में चुनाव न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sun, 28 Jun 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Jun 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
BJP furious over postponement of elections; warns of intense agitation if polls are not held within two days.
धर्मशाला के कचहरी अड्डा में प्रदर्शन करते भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता। -अमर उजाला
धर्मशाला। जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, धर्मशाला नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव न करवाए जाने के विरोध में भाजपा ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर से जिलाधीश कार्यालय तक रोष रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर दो दिन के भीतर चुनाव करवाने की मांग की। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में चुनाव नहीं करवाए गए तो जिला मुख्यालय में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व सुलह के विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने किया।
विज्ञापन

रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, नगर निगम पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक कारणों से जानबूझकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं के चुनाव टालकर जनादेश का अनादर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि जिला परिषद और नगर निगम जैसी स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में निर्वाचित प्रतिनिधियों को समय पर नेतृत्व चुनने का अधिकार है, लेकिन सरकार प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव टालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव करवाने में कोई कानूनी या प्रशासनिक बाधा नहीं है, फिर भी की जा रही देरी से जनप्रतिनिधियों और आम जनता में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed