सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP women and Yuva Morcha members took to the streets against Congress.

Kangra News: कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरीं भाजपाई महिलाएं और युवा मोर्चा के सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 23 Apr 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
BJP women and Yuva Morcha members took to the streets against Congress.
रक्कड़ में कांग्रेस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजयुमो के सदस्य। -स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। संगठनात्मक जिला नूरपुर भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को महिला आरक्षण बिल के विरोध करने पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली में इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान विशेष रूप से मौजूद रहीं।
Trending Videos

रैली को संबोधित करते हुए रीता धीमान ने कहा कि खुद को महिलाओं की हितैषी बताने वाली कांग्रेस सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला बिल का विरोध कर कांग्रेस ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। धीमान ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं का सांविधानिक अधिकार है और देश की महिलाएं विपक्षी दलों के इस नकारात्मक रवैये को कभी माफ नहीं करेंगी। इस दौरान भाजयुमो ने भी महिला मोर्चा के प्रदर्शन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमजीत मनकोटिया, शोभा डढवाल सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और अन्य जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
महिला हितों पर प्रहार कर रहा इंडी गठबंधन : रमन



रक्कड़ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कड़ा विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रमन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में केंद्र में कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा महिला आरक्षण के प्रति अपनाई गई नीति की तीखी आलोचना की गई। रमन शर्मा ने कहा कि संविधान संशोधन विधेयक को आगे बढ़ने से रोककर पूरे ‘इंडी’ गठबंधन ने देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिला हितों पर प्रहार कर रहे हैं, जिसका जवाब जनता आने वाले समय में जरूर देगी। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जसवां वरिंदर ठाकुर, मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, अक्षय अत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed