{"_id":"69e8ccb1237bff844b0e0d2a","slug":"had-the-prime-minister-been-women-friendly-he-would-have-kept-his-wife-with-him-vinay-kangra-news-c-95-1-ssml1008-231043-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री महिला हितैषी होते, तो धर्मपत्नी को साथ रखते : विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री महिला हितैषी होते, तो धर्मपत्नी को साथ रखते : विनय
विज्ञापन
धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार और अन्य। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को धर्मशाला में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे महज जनता को गुमराह करने वाला कदम करार दिया। प्रधानमंत्री के निजी जीवन का संदर्भ देते हुए विनय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का महिला हितैषी होने का दावा केवल राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री सच में महिला हितैषी होते, तो अपनी धर्मपत्नी को साथ रखते।
विनय कुमार ने कहा कि महिला आरक्षण बिल साल 2023 में सभी दलों के सहयोग से संसद में पारित हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इसे अब तक धरातल पर लागू नहीं किया। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण को जातीय जनगणना के आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि हर वर्ग की महिलाओं को न्याय मिल सके।
विनय कुमार ने सवाल उठाया कि कांग्रेस महिला विरोधी होती तो क्या इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बन पातीं? कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देश में महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश की थी। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस वर्ष 2008 में ही महिला आरक्षण बिल संसद में लेकर आई थी।
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर के सवाल पर भी सफाई दी। बीते दिनों ने पूर्व सांसद ने कहा था कि प्रदेशभर में कांग्रेस नेतृत्व ने एक भी महिला को ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया। इस पर विनय कुमार ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन किसी भी महिला का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था।
वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कैंपस निर्माण को लेकर उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को केसी वेणुगोपाल और 30 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांगड़ा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान आयोजित शिविर में पार्टी की आगामी रणनीति तय की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन चौधरी, देवेंद्र जग्गी, विजय इंद्र करण और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X