फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Body of a young man found on the steps of Kheer Ganga Ghat in Baijnath.

Kangra News: बैजनाथ के खीर गंगा घाट की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव

Sun, 14 Jun 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 14 Jun 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found on the steps of Kheer Ganga Ghat in Baijnath.
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ से नीचे खीर गंगा घाट के लिए जाने वाली सीढ़ियों पर शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बैजनाथ निवासी कुणाल (30) के रूप में हुई है, जो अविवाहित था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मंदिर की तरफ जाने वाले एक राहगीर ने युवक के शव को सीढ़ियों पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के पास ही एक शीशी भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कुणाल चंडीगढ़ में नौकरी करता था। वह इन दिनों घर पर ही रह रहा था और क्षेत्र में ही एक कंपनी में कार्यरत था। वह शुक्रवार शाम को घर से बाहर गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed