फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Body of youth missing for 41 days found in Hadoti ravine

Kangra News: हडोटी खड्ड में मिला 41 दिन से लापता युवक का शव

Fri, 31 Jul 2026 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 Jul 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for 41 days found in Hadoti ravine
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। 21 जून से लापता मानसिक रूप से दिव्यांग युवक की तलाश आखिरकार 41 दिन बाद उसके शव मिलने के साथ खत्म हो गई। वीरवार सुबह विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत कर्णघट के तहत हडोटी खड्ड में जल शक्ति विभाग के पाइप में एक शव फंसा मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में शव की पहचान दगोह पंचायत के टंबरू गांव निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार के रूप में कर ली। अजय कुमार 21 जून की सुबह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की और बाद में 26 जून को लंबागांव थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने लगातार उसकी खोजबीन की। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी तस्वीरें साझा की गईं लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार सुबह एक ग्रामीण पशु चराने के लिए हडोटी खड्ड पहुंचा तो उसकी नजर जल शक्ति विभाग के पाइप में फंसे शव पर पड़ी। उसने इसकी सूचना पंचायत प्रधान दीपराज को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव के हुलिये के आधार पर पुलिस को लापता युवक होने का संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अजय कुमार के रूप में की।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण खड्ड का जलस्तर बढ़ने से शव बहकर यहां पहुंचा और पाइपों में फंस गया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed