{"_id":"6a5fcfacc8733ee2fc0e47ff","slug":"brisk-business-for-sellers-of-monsoon-gear-other-shops-wear-a-deserted-look-kangra-news-c-95-1-kng1005-246010-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बरसाती सामान बेचने वालों के पास बढ़ी रौनक, दूसरी दुकानों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बरसाती सामान बेचने वालों के पास बढ़ी रौनक, दूसरी दुकानों पर सन्नाटा
Wed, 22 Jul 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश का असर अब बाजारों में कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह से शाम तक रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। मुख्य बाजार के अलावा कपड़ा, जूता, इलेक्ट्रॉनिक और जनरल स्टोर सहित अधिकांश दुकानों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि बरसाती, छाता, रेनकोट और प्लास्टिक से जुड़े सामान बेचने वाली दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
दुकानदारों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण लोग केवल जरूरी सामान की खरीदारी के लिए ही घरों से निकल रहे हैं। बारिश से बचाव के लिए बरसाती सामग्री की खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने और कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -
लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राहक बाजार तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। इससे व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है। -रॉबिन, मनियारी कारोबारी
बारिश के दौरान बरसाती सामग्री की मांग बढ़ गई है। प्लास्टिक की चप्पल, जूते और क्रॉक्स की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में अधिक हो रही है। -राजीव मल्होत्रा, जूता कारोबारी, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतिकूल मौसम के कारण लोग नई खरीदारी टाल रहे हैं। चार दिनों से दुकान पर ग्राहकों की संख्या काफी कम रही है। मौसम साफ नहीं हुआ तो कारोबार पर और अधिक असर पड़ सकता है। -अरविंद, कारोबारी, धर्मशाला