फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Car-bike collision near Thural College; youth dies.

Kangra News: थुरल कॉलेज के पास कार और बाइक में टक्कर, युवक की मौत

Sat, 15 Aug 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Aug 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
Car-bike collision near Thural College; youth dies.
थुरल (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर राजमार्ग पर थुरल महाविद्यालय के समीप शुक्रवार को एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजत मेहरा पुत्र सतीश मेहरा, निवासी गांव बटाहण (थुरल) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रजत मेहरा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कॉलेज के पास आल्टो कार से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल रजत को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और अविवाहित था। करीब चार वर्ष पूर्व उसके पिता का बीमारी के कारण निधन हो चुका था। वह गांव बटाहण में अपनी माता, नानी और मामा के साथ रहता था तथा पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था। हादसे की खबर मिलते ही माता पवना देवी, नानी और मामा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed