{"_id":"6a7f1b076056c481940bb170","slug":"operation-of-13-new-e-buses-begins-in-dehra-and-shahpur-kangra-news-c-95-1-kng1037-250275-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा और शाहपुर में 13 नई ई-बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा और शाहपुर में 13 नई ई-बसों का संचालन शुरू
Sat, 15 Aug 2026 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 15 Aug 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
देहरा में ई-बसों को हरी झंडी दिखाने से पहले पूजा करते ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन और अन्य। -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर/रैत/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सार्वजनिक परिवहन में आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल 13 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया। देहरा में ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने 10 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने एसडीएम कार्यालय परिसर शाहपुर से तीन ई-बसों को रवाना किया।
विधायकों ने कहा कि ई-बसों का संचालन प्रदेश सरकार की स्वच्छ और हरित परिवहन नीति की दिशा में बड़ा कदम है। एचआरटीसी के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा चुकी हैं। इन बसों के चलने से प्रदूषण और ईंधन की खपत में कमी आएगी तथा विद्यार्थियों, कर्मचारियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित आम यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।
ज्वालामुखी बस अड्डे परिसर में भी विधायक संजय रतन ने एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान देहरा के आरएम, नप ज्वालामुखी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, नप व मंदिर न्यास के सदस्य और कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन रूटों पर दौड़ेगी नई बसें
देहरा क्षेत्र में ये बसें देहरा-धार धंगड़, देहरा-ज्वाली, देहरा-चिंतपूर्णी, देहरा-सुजानपुर, देहरा-नंदपुर और देहरा-पालमपुर रूटों पर चलेंगी। इनके लिए देहरा, हरिपुर और चिंतपूर्णी में चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। वहीं, शाहपुर क्षेत्र में ये बसें धर्मशाला से तत्तवानी, बंडी, रेहलू, लंज, हरनेरा और भलेड़ सहित विभिन्न ग्रामीण रूटों पर संचालित होंगी, जिससे सीमित परिवहन सुविधा वाले ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
आधुनिक व स्वच्छ परिवहन के लिए सरकार प्रयासरत : पठानिया
रैत (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। एचआरटीसी के बेड़े में 297 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा चुकी हैं, जो हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित परिवहन को नई दिशा प्रदान करेंगी। इन बसों के संचालन से प्रदूषण और ईंधन की खपत में कमी आएगी तथा यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा।
राजनेताओं को भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए : संजय रतन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधायक संजय रतन ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित शब्दावली का इस्तेमाल करना अनुचित है। किसी भी राजनेता को भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने ऐसी बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर ज्वालामुखी बस अड्डे से ई-बस को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है। संवाद