{"_id":"6a7f13a276e907f5e30acee7","slug":"sudhed-road-in-dilapidated-condition-for-a-year-and-a-half-lawyers-submit-memorandum-kangra-news-c-95-1-kng1037-250314-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुधेड़ सड़क पर डेढ़ वर्ष से 300 मीटर पैच खस्ताहाल, वकीलों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुधेड़ सड़क पर डेढ़ वर्ष से 300 मीटर पैच खस्ताहाल, वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
Sat, 15 Aug 2026 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 15 Aug 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ वर्ष से लगभग 300 मीटर लंबा सड़क पैच बदहाल होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। खस्ताहाल सड़क के कारण स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और अन्य राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मार्ग की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की। अधिवक्ता अंकुर सोनी ने बताया कि संबंधित स्थान पर विभाग बार-बार मिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी कर रहा है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। उन्होंने चिंता जताई कि सड़क के ठीक नीचे करीब 10 से 15 मकान स्थित हैं। ऐसे में बार-बार मिट्टी डालने से पहाड़ी पर भार बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में बड़े भूस्खलन का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में आवाजाही के लिए इस्तेमाल हो रहा वैकल्पिक संपर्क मार्ग बेहद संकरा और भीड़भाड़ वाला है। इससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है और यातायात प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क का स्थायी निर्माण करवाकर यातायात सुचारू करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ वर्ष से खराब पड़े लगभग 300 मीटर लंबे सड़क पैच के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सड़क की बदहाली से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और अन्य राहगीरों को रोजाना आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर शुक्रवार को धर्मशाला के अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की।
अधिवक्ता अंकुर सोनी ने बताया कि सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से खराब है। संबंधित स्थान पर बार-बार मिट्टी डालकर सड़क को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि सड़क के नीचे करीब 10 से 15 घर हैं। ऐसे में लगातार मिट्टी डालने से भार बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में भूस्खलन का खतरा पैदा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक साइड रोड उपलब्ध है, लेकिन यह काफी संकरी और भीड़भाड़ वाली है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ लोगों को परेशानी होती है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से सड़क के खराब हिस्से की जल्द मरम्मत कर मार्ग को सुचारू करने की मांग की है।