{"_id":"6a7f20c2bbb908929d01f24d","slug":"chants-of-devotion-echoed-at-the-shaktipeeths-over-32000-devotees-paid-their-obeisance-kangra-news-c-95-1-kng1046-250407-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शक्तिपीठों में गूंजे जयकारे, 32 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शक्तिपीठों में गूंजे जयकारे, 32 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Sat, 15 Aug 2026 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 15 Aug 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में लाइनों में लगे श्रद्धालु। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा। श्रावण अष्टमी नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के प्रमुख शक्तिपीठ माता के जयकारों से गूंज उठे। शक्तिपीठ ज्वालामुखी, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम और श्री बज्रेश्वरी धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा, जहां कुल 32,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर मां का आशीर्वाद लिया।
दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। दूसरे दिन विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में सबसे अधिक 20,000 श्रद्धालुओं ने पावन ज्योतियों के दर्शन किए। वहीं, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में देर शाम तक करीब 9,000 और श्री बज्रेश्वरी धाम कांगड़ा में 3,500 भक्तों ने माथा टेका।
नवरात्र के चलते शक्तिपीठों के आसपास के बाजारों में भी खासी चहल-पहल देखने को मिली। लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर भक्तों की भीड़ से रौनक लौट आई है। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने श्री बज्रेश्वरी मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
बज्रेश्वरी धाम में 1.28 लाख और ज्वालामुखी में 4.04 लाख चढ़ावा
श्रावण अष्टमी मेल के पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों में दिल खोलकर चढ़ावा अर्पित किया। श्री बज्रेश्वरी धाम कांगड़ा के कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि पहले दिन मंदिर में 1,28,663 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। वहीं, शक्तिपीठ ज्वालामुखी के मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल के अनुसार पहले नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने 4,04,744 रुपये की राशि माता के चरणों में अर्पित की है।