फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ABVP performs Sadbuddhi Havan at agricultural university against fee hike.

Kangra News: फीस वृद्धि के खिलाफ कृषि विवि में एबीवीपी ने किया सद्बुद्धि हवन

Sat, 15 Aug 2026 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Aug 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
ABVP performs Sadbuddhi Havan at agricultural university against fee hike.
कृषि विवि पालमपुर सद्बुद्धि हवन आहुतियां देते विद्यार्थी। -स्रोत : संगठन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को विवि परिसर में एबीवीपी इकाई ने प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों व विभागों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर हवन कुंड में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में 28 से 36 प्रतिशत तक की गई फीस वृद्धि सरकार और प्रशासन की छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। इससे विद्यार्थियों पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ा है। विवि में लंबे समय से शिक्षकों और गैर-शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। कुलपति की नियमित उपलब्धता न होने से भी छात्रों को अपनी समस्याएं रखने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने राज्यपाल और प्रदेश सरकार से मांग की कि विवि की प्रशासनिक व शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय एबीवीपी इकाई की अध्यक्ष शैफाली ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed