फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain showers in Dharamshala in the evening brought relief from the sultry heat.

Kangra News: धर्मशाला में शाम को बरसे मेघ, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sat, 15 Aug 2026 09:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
Rain showers in Dharamshala in the evening brought relief from the sultry heat.
धर्मशाला में शाम को बारिश के बीच रेनकोट पहनकर गंतव्य की ओर जाते लोग। -अमर उजाला
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। शुक्रवार को धर्मशाला में सुबह धुंध छाने के बाद शाम होते-होते झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

धर्मशाला और आसपास के इलाकों में सुबह धुंध के कारण ठंडक महसूस हुई, जबकि दोपहर में धूप व बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। शाम को अचानक हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार को धर्मशाला का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने से तीखी धूप से राहत रही और तापमान में बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा। हालांकि शाम के समय हुई बारिश के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और दफ्तरों व बाजारों से घर लौट रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के मिजाज को देखते हुए आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में धुंध और फिसलन के खतरे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed