फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Renewal of centers for the examinations scheduled for March 2027 has begun.

Kangra News: मार्च-2027 में होने वाली परीक्षाओं के लिए केंद्रों का नवीनीकरण शुरू

Sat, 15 Aug 2026 09:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
Renewal of centers for the examinations scheduled for March 2027 has begun.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 में होने वाली नियमित कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए रखने और उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत परीक्षा केंद्र के रूप में नामित स्कूलों व शिक्षण संस्थानों को केवल ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्कूल लॉगिन आईडी से निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिना विलंब शुल्क आवेदन की अवधि एक सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तय की गई है। इसके बाद एक से 15 अक्तूबर तक 1,000 रुपये और 16 से 31 अक्तूबर तक 2,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 31 अक्तूबर के बाद प्राप्त होने वाले मामलों पर बोर्ड अध्यक्ष या सचिव की विशेष स्वीकृति के बाद ही विचार किया जाएगा। ऐसे मामलों में 5,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ निर्धारित अतिरिक्त दंड भी देय होगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाए रखने संबंधी सभी नियम व शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed