फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Broken gate mesh at Dharamshala hospital increases risk of accidents.

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में गेट पर टूटा जाला हादसे का बढ़ा रहा खतरा

Sat, 15 Aug 2026 09:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
Broken gate mesh at Dharamshala hospital increases risk of accidents.
धर्मशाला अस्पताल के ओपीडी भवन का जाने वाले रास्ते की पुलिया पर टूटा लौहे की पाइपों को जाला। अमर
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के मुख्य द्वार पर नाली के ऊपर डाला गया लोहे का पाइप टूट गया है। इस वजह से हादसों की खतरा बढ़ गया है। रोजाना वहां दोपहिया वाहन संतुलन खो रहे हैं और चारपहिया वाहनों के टायर फंस रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान लोहे के पाइप पर फिसलन हो रही है। रोजाना इसी मार्ग से सीएमए, एमएस सहित डॉक्टर और अन्य स्टाफ अपने वाहन लेकर निकलते हैं लेकिन इस समस्या की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से वहां वेल्डिंग तक नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल इस जगह खानापूर्ति के लिए पत्थर तो रख दिए गए हैं। वहीं, आपातकालीन वार्ड के बाहर पाइप डालने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी, जो कि एक साल बाद भी दुरुस्त नहीं की गई है। इससे एंबुलेंस सहित अन्य वाहन भी हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य द्वार पर टूटी रेलिंग का मामला ध्यान में हैं और उसे ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग के पास पैसे भी जमा करवा दिए गए हैं। मौसम ठीक होते ही टूटी जाले को दुरुस्त कर दिया जाएगा। - डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed