फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Car with Punjab registration number driven on restricted Temple Road.

Kangra News: प्रतिबंधित मंदिर मार्ग पर दौड़ी पंजाब नंबर की कार

Sat, 04 Jul 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 04 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Car with Punjab registration number driven on restricted Temple Road.
ज्वालामुखी मंदिर प्रतिबंधित मुख्य मार्ग पर देर रात दौड़ती पंजाब की गाड़ी। और गाड़ी से बाहर निकले
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर के मुख्य प्रतिबंधित मार्ग पर देर रात पंजाब नंबर की एक कार के प्रवेश और उसमें सवार लोगों के हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिस मार्ग पर निजी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है, वहां देर रात एक कार का बेखौफ गुजरना स्थानीय लोगों में चर्चा और नाराजगी का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पंजाब नंबर की कार मुख्य मंदिर मार्ग से मंदिर की ओर जाती हुई स्पष्ट दिखाई दे रही है और दो लोग गाड़ी के दरवाजों के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है लेकिन इसके बावजूद कुछ वाहन नियमों की अनदेखी कर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं।
लोगों ने मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना करने का साहस न कर सके।

वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मंदिर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed