सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CGHS may open in Dharamshala by May: Manveer

मई तक धर्मशाला में खुल सकता है सीजीएचएस : मनवीर

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 22 Mar 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
CGHS may open in Dharamshala by May: Manveer
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पैरामिलिट्री कल्याण संगठन पालमपुर की बैठक पंचरुखी में कार्यकारिणी अध्यक्ष सीएस खरवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
Trending Videos

बैठक में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ फोर्सेस के सदस्य और वीर नारियां उपस्थित रहीं। बैठक में सदस्यों ने अपनी समस्याओं को बताया, जिसमें कुछ समस्याओं का सभा के दौरान ही निवारण किया गया। उपाध्यक्ष किशोरी लाल मनकोटिया ने संगठन में अभी तक हुए खर्चे और बचत का पूरा ब्योरा सभा को बताया। बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि इस विषय पर हेडक्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल तक सभी बलों को मदिरा की शुरुआत हो सकती है। प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता मनवीर चंद कटोच ने बताया कि डायरेक्टर सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) की ओर मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला में बेलनेस सेंटर खोलने के लिए बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है और अप्रैल-मई माह तक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य सभी अस्पतालों को सीजीएचएस में इंपैनल करवाने के लिए कार्रवाई की शुरुआत की जा चुकी है। बैठक में मुख्य सलाहकार डीआर शर्मा, उपाध्यक्ष किशोरी लाल मनकोटिया, उपसचिव ओपी डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed