फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Charge handed over to the new executive committee of the Rotary Club.

Kangra News: रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी को सौंपा कार्यभार

Sat, 04 Jul 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 04 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Charge handed over to the new executive committee of the Rotary Club.
रैत (कांगड़ा)। रोटरी क्लब शाहपुर की रोटरी वर्ष 2026-27 की पहली बैठक द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष करनैल चौहान की अध्यक्षता में हुई। रोटेरियन के अध्यक्ष सत्येंद्र गौतम ने नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा। सत्येंद्र गौतम ने अपने कार्यकाल में क्लब की जनसेवा और सामाजिक परियोजनाओं में सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन

करनैल चौहान ने कहा कि उनकी टीम सेवा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ क्लब की गतिविधियों को नई गति देगी। आठ जुलाई को चंबी के एक निजी होटल में रोटरी असेंबली आयोजित की जाएगी। इसके आयोजन की जिम्मेदारी राजेश राणा, नरेश लगवाल और मुकेश शर्मा को सौंपी गई। रोटरी क्लब शाहपुर फाउंडेशन सोसायटी का पंजीकरण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बैठक में क्लब की एंबुलेंस के 6 जुलाई तक महिंद्रा एजेंसी, नगरोटा बगवां पहुंचने की संभावना भी जताई गई। एंबुलेंस के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में रोटेरियन गंधर्व पठानिया, बीएस पठानिया, प्रदीप बलौरिया, तिलक रैना, अश्विनी धीमान, नरेश लगवाल, डॉ. बृजेंद्र शील शर्मा, डॉ. श्रीकांत लगवाल, राजेश राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed