फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cheques worth 8.50 lakh distributed to 35 families from the Chief Minister's Relief Fund in Dehra.

Kangra News: देहरा में मुख्यमंत्री राहत कोष से 35 परिवारों को बांटे 8.50 लाख के चेक

Thu, 16 Jul 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Cheques worth 8.50 lakh distributed to 35 families from the Chief Minister's Relief Fund in Dehra.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए बुधवार को मिनी सचिवालय देहरा में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने 35 लाभार्थियों को कुल 8.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब व असहाय वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली यह सहायता कठिन परिस्थितियों में लोगों के लिए संबल का माध्यम है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं व लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन, नगर परिषद अध्यक्ष निष्ठा चंबयाल और केसीसी बैंक के पूर्व निदेशक चौधरी सुनील कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed