सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CID to investigate fraud in the name of franchise

Kangra News: फ्रैंचाइजी के नाम पर ठगी की सीआईडी करेगा जांच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
CID to investigate fraud in the name of franchise
विज्ञापन
धर्मशाला। बुक्स स्कैनिंग प्रोजेक्ट और फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले की जांच अब गुप्तचर विभाग (सीआईडी) करेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस की ओर से इस पर विचार किया जा रहा है। जिले में इस ठगी को लेकर तीन युवाओं ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें एक प्रतिष्ठित कंपनी पर 30,55,500 रुपये ठगने के आरोप लगाए थे। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की थी। शातिरों ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर तीन स्थानीय युवाओं से 30,55,500 रुपये ठगे थे। शिकायतकर्ताओं ने कहा था कि सितंबर 2025 में उन्होंने इंटरनेट पर एक प्रतिष्ठित कंपनी के बुक्स स्कैनिंग प्रोजेक्ट और फ्रैंचाइजी से संबंधित विज्ञापन देखे थे।
Trending Videos

विज्ञापन देखने के बाद कंपनी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी और बिजनेस डिवेलपमेंट मैनेजर ने उनसे व्हाट्सएप और फोन के जरिये संपर्क साधा। उसने खुद को कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताते हुए उन्हें निवेश पर भारी मुनाफे के लुभावने ऑफर दिए। मामले में तेजी लाते हुए आरोपी 21 सितंबर 2025 को स्वयं कांगड़ा पहुंचा और शिकायकर्ताओं के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान आरोपियों ने प्रिंटेड दस्तावेजों के माध्यम से प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी साझा की और उन पर तुरंत निवेश करने का मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के झांसे में आकर अमन रत्ना, अजय कुमार चौधरी निवासी बड़ी हलेड़ और अंकिता चौधरी निवासी मटौर ने कुल 30.55 लाख रुपये की राशि सौंप दी। पैसे हड़पने के बाद जब कंपनी की ओर से कोई प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुआ और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी के निदेशक, मैनेजर सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुख्ता सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे सीआईडी को सौंपने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed