{"_id":"6994d0f35b07e637f0030f60","slug":"hpv-vaccination-will-be-discussed-in-ptms-in-schools-kangra-news-c-95-1-kng1002-221178-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्कूलों में पीटीएम में एचपीवी वैक्सीनेशन पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्कूलों में पीटीएम में एचपीवी वैक्सीनेशन पर होगी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में किशोरियों को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीनेशन लगवाने के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की। उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं, जिससे अभिभावकों और छात्राओं को इस टीके के महत्व के बारे में सही जानकारी मिल सके।
28 फरवरी को स्कूलों में आयोजित होने वाली पीटीएम बैठकों में एचपीवी वैक्सीनेशन पर चर्चा को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों को टीकाकरण के लाभ, प्रक्रिया और सुरक्षा संबंधी जानकारी सरल भाषा में बताई जाए। जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 16,533 बालिकाएं चिह्नित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 75 विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। 8 से 10 हजार की यह वैक्सीन पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है और यह सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक अत्यंत प्रभावी कदम है। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यह जीवनरक्षक टीका निशुल्क लगाया जाएगा।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विवेक करोल ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन के सफल रोलआउट को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कांगड़ा द्वारा शीघ्र ही जिला स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से समय रहते सुरक्षा प्रदान करना है। अभियान अवधि के दौरान 15 वर्ष की बालिकाओं को तीन महीने का तक की आयु का लाभ दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं इस सुरक्षा कवच से जुड़ सकें। यह टीका एकल खुराक सिंगल डोज के रूप में बाएं ऊपरी बाजू में लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए अभिभावक अपनी बेटियों का पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से या सीधे निकटतम टीकाकरण केंद्र पर करवा सकते हैं।
बैठक में आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, एडीसी विनय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विवेक करोल, एमएस जोनल अस्पताल डाॅ. अनुराधा शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरके सूद, जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दुष्यंत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos