फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress captures Nagrota Bagwan Municipal Council.

Kangra News: नगरोटा बगवां नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, राहुल अध्यक्ष और आशा बनीं उपाध्यक्ष

Thu, 02 Jul 2026 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 02 Jul 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
Congress captures Nagrota Bagwan Municipal Council.
नगरोटा बगवां नगर परिषद पर काबिज होने के बाद बाजार में आरएस बाली को कंधों पर उठाकर विजयी जलूस नि
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगर परिषद नगरोटा बगवां के दोनों शीर्ष पदों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। बुधवार को संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस के राहुल धीमान को अध्यक्ष और आशा वालिया को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया है। एसडीएम मनीष शर्मा की देखरेख और स्थानीय विधायक आरएस बाली की विशेष उपस्थिति में यह चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को सात में से तीन भाजपा समर्थित पार्षदों के अनुपस्थित रहने के कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया था, जिसके चलते चुनाव को एक दिन के लिए टालना पड़ा था। बुधवार को दोबारा हुई प्रक्रिया में विधायक के मत के साथ निर्दलीय पार्षद आशा वालिया को उपाध्यक्ष पद पर 3 के मुकाबले 5 मतों से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

वहीं, अध्यक्ष का पद पहले से ही आरक्षित होने के कारण कांग्रेस के खाते में था, जिसे कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने राहुल धीमान के नाम का अनुमोदन कर औपचारिक रूप से अपनी झोली में डाल लिया। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने लड्डू बांटकर और जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने विधायक आरएस बाली को कंधों पर उठा लिया और नगर परिषद कार्यालय से जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह तक भव्य विजय रैली निकाली। इस मौके पर परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, विधायक की पत्नी भूमिका बाली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, प्रताप रियाड़ और लोकेश वालिया सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed