{"_id":"69f1fafd5735dc506f0c4a66","slug":"congress-shows-strength-on-first-day-of-nominations-seven-including-neenu-sharma-file-nomination-papers-kangra-news-c-95-1-kng1046-232229-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगर निकाय चुनाव... नामांकन के पहले दिन कांग्रेस ने दिखाई ताकत, नीनू शर्मा समेत सात ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगर निकाय चुनाव... नामांकन के पहले दिन कांग्रेस ने दिखाई ताकत, नीनू शर्मा समेत सात ने भरा पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला नगर निगम चुनाव में वार्ड चार से नामांकन भरते हुए पूर्व महापौर व कांग्रेस प्रत्याशी नीन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के चुनावी रण की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को सियासी हलचल तेज हो गई। पहले दिन निर्वतमान महापौर नीनू शर्मा सहित कांग्रेस के पांच अधिकृत प्रत्याशियों और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कुल मिलाकर पहले दिन सात दावेदारों ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास अपनी दावेदारी पेश की।
कांग्रेस की पहली सूची के अनुसार वार्ड नंबर-4 (कश्मीर हाउस - महिला आरक्षित) से नीनू शर्मा, वार्ड नंबर-5 (खजांची मोहल्ला एससी महिला) से शैलजा, वार्ड नंबर-6 (कोतवाली बाजार महिला आरक्षित) से बबिता ऑबेरॉय, वार्ड नंबर-10 (श्याम नगर सामान्य) से सुदेश कुमार और वार्ड नंबर-11 (रामनगर सामान्य) से अनुराग ने नामांकन भरा।
इसके अलावा वार्ड नंबर-16 (सिद्धपुर महिला आरक्षित) से बबीता शर्मा ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। वहीं, वार्ड नंबर-15 (खनियारा एससी आरक्षित) से प्रताप चंद ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोंकी है। पहले दिन जहां कांग्रेस के दिग्गज मैदान में उतरे, वहीं पार्टी की पहली सूची में शामिल वार्ड नंबर-12 (बड़ोल एसटी महिला) की प्रत्याशी स्वर्णा देवी और वार्ड नंबर-15 (खनियारा एससी आरक्षित) की प्रत्याशी रजनी ब्यास ने पहले दिन अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। माना जा रहा है कि ये प्रत्याशी शुभ मुहूर्त के अनुसार आने वाले दो दिनों में अपना पर्चा भरेंगे।
नामांकन के लिए दस्तावेज और शुल्क जरूरी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन के समय एनेक्सचर-ए, फॉर्म नंबर-20, एनेक्सचर-आई और फॉर्म नंबर-26 (चुनाव एजेंट नियुक्ति) जमा करना होगा। साथ ही नो ड्यूज सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र भी आवश्यक है। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 3000 रुपये, और महिला/एससी/एसटी के प्रत्याशियों के लिए 2000 रुपये सिक्योरिटी शुल्क जमाक करवाना अनिवार्य है।
दो दिन और भरे जाएंगे नामांकन
एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि नगर निगम के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन धर्मशाला में 7 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। नामांकन प्रक्रिया वीरवार और शनिवार को भी जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच चार मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार छह मई तक नाम वापिस ले सकेंगे। 17 मई को सुबह 7 से तीन बजे तक मतदान होगा, जबकि नगर निगम धर्मशाला में मतगणना 31 मई को होगी।
Trending Videos