{"_id":"69f20d2a05552961df0f2bbc","slug":"nurpur-bjp-announces-supported-candidates-five-new-and-four-old-faces-kangra-news-c-95-1-kng1004-232345-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर...भाजपा ने घोषित किए समर्थित प्रत्याशी, पांच नए और चार पुराने चेहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर...भाजपा ने घोषित किए समर्थित प्रत्याशी, पांच नए और चार पुराने चेहर
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में नामांकन पत्र दाखिल सौंपते भाजपा समर्थित उम्मीदवार अशोक शर्मा, रंजना कुमारी और मीनाक्
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। परिषद में नूरपुर नगर सियासी पारा चढ़ गया है। हालांकि यह चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर नहीं लड़े जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के बीच परोक्ष रूप से सीधा मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा ने नूरपुर के सभी नौ वार्डों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इनमें चार पुराने और पांच नए चेहरे शामिल हैं। पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भी भर दिए हैं।
भड़वार भाजपा मंडल के अध्यक्ष अनूप राणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन मंत्री सिद्धार्थन से गहन विचार-विमर्श के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। नामांकन के पहले दिन भाजपा समर्थित तीन उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा के समक्ष पर्चे दाखिल किए।
नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा (शिब्बू) ने इस बार अपनी सीट बदलते हुए कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले वार्ड-4 (सामान्य) से नामांकन भरा है। पिछली बार उन्होंने वार्ड-8 से जीत हासिल की थी। उनके साथ उनकी पत्नी रंजना कुमारी ने वार्ड-5 (महिला आरक्षित) और निवर्तमान पार्षद मीनाक्षी देवी ने वार्ड-6 (महिला आरक्षित) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की पूरी सूची
भाजपा ने इन नौ चेहरों पर दांव खेला है
वार्ड-1 : सीमा देवी
वार्ड-2: रजनी महाजन (पूर्व पार्षद)
वार्ड-3: राज कुमार मेहरा
वार्ड-4: अशोक शर्मा शिब्बू (निवर्तमान अध्यक्ष)
वार्ड-5: रंजना कुमारी
वार्ड-6: मीनाक्षी देवी (पूर्व पार्षद)
वार्ड-7: पुष्पा चौधरी (पूर्व पार्षद)
वार्ड-8: चिराग गुप्ता
वार्ड-9: विशाल संजोत्रा
कांग्रेस के पत्ते खुलना बाकी
जहां भाजपा ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, वहीं कांग्रेस खेमे में अभी भी मंथन का दौर जारी है। माना जा रहा है कि वीरवार को कांग्रेस भी अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर सकती है। दोनों दलों के बीच वर्चस्व की यह जंग अब नामांकन प्रक्रिया के साथ और तेज होने वाली है।
Trending Videos