{"_id":"69f21c1d96ff0fe8fb082c01","slug":"palampur-municipal-corporation-elections-two-women-candidates-of-bjp-filed-their-nomination-papers-kangra-news-c-95-1-ssml1019-232334-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर निगम चुनाव...भाजपा की दो महिला प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर निगम चुनाव...भाजपा की दो महिला प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर में नामांकन पत्र भरती हुई लता देवी। प्रशासन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के चुनावी रण के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन भाजपा ने अपनी दो महिला प्रत्याशियों के साथ ताल ठोंकी। वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर 15 से भाजपा उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पर्चे भरे।
भाजपा की ओर से राजपुर (वार्ड नंबर-11, एससी महिला) से किरना देवी और भरमात (वार्ड नंबर-15, एसटी ओपन) से लता देवी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर और जिला भाजपा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा ने पहले ही दिन आरक्षित श्रेणी की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी सक्रियता बढ़ा दी है।
एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने बताया कि पहले दिन की प्रक्रिया सुचारू रही। प्रत्याशी अब 30 अप्रैल और 2 मई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।
Trending Videos