फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Construction of a community building begins in Jalag's Langha.

Kangra News: जालग के लंघा में सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू

Sun, 28 Jun 2026 06:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
Construction of a community building begins in Jalag's Langha.
ग्राम पंचायत जालग के गांव लंघा में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर। -संवाद
12 लाख रुपये की लागत से होगा तैयार
विज्ञापन

चार माह के भीतर जनता को होगा समर्पित


संवाद न्यूज एजेंसी
जालग (कांगड़ा)। क्षेत्र के लंघा गांव में 12 लाख रुपये से बनने वाले सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू हो गया है। भवन के निर्माण से जालग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों और बैठकों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। निर्माण को लगभग चार माह में पूरा कर भवन को जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी वर्ष 13 मार्च को मंत्री यादविंद्र गोमा ने इस सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी थी। उस समय उन्होंने बताया था कि भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रथम चरण में तीन लाख रुपये जारी भी किए जा चुके हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को बैठकों, सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। लोक निर्माण विभाग पंचरुखी के सहायक अभियंता प्रवीण सोनी ने बताया कि सामुदायिक भवन लंघा के निर्माण के लिए विभाग को अब तक छह लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण प्रगति पर है और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर भवन को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed