{"_id":"69b711990584f23a3507423d","slug":"construction-of-bus-stand-begins-in-jaisinghpur-will-be-ready-in-a-year-kangra-news-c-95-1-ssml1021-224409-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जयसिंहपुर में बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू, एक साल में होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जयसिंहपुर में बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू, एक साल में होगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर में चल रहा बस स्टैंड का निर्माण कार्य। जागरूक पाठक
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। जयसिंहपुर क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी मांग आखिरकार धरातल पर उतरने लगी है। बहुप्रतीक्षित जयसिंहपुर बस अड्डे के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के 51वें स्थापना दिवस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने काथला में इसकी आधारशिला रखी थी।
प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के लिए 4.38 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इसमें से 3.46 करोड़ मुख्य भवन के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे, जिसकी पहली किस्त जारी कर दी गई है। बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण को इस कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा ने बताया कि नया बस अड्डा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। यहां दिव्यांगजनों के लिए रैंप और विशेष शौचालय, महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया और बेबी फीडिंग रूम की सुविधा मिलेगी।
साथ ही, चालक-परिचालकों के लिए विश्राम कक्ष, बुकिंग काउंटर और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यहाँ इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन और वर्कशॉप स्थापित करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।
तीन जिलों के हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
वर्तमान में जयसिंहपुर से कई महत्वपूर्ण बस रूट बंद होने के कारण लोग परेशान हैं। बस अड्डे के निर्माण से न केवल पुराने रूट बहाल होंगे, बल्कि नए रूट शुरू होने की संभावना भी बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ जयसिंहपुर के अलावा मंडी जिले के संधोल व घनाला और हमीरपुर जिले के जंगलबेरी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे।
काथला में जयसिंहपुर बस अड्डे का निर्माण लगभग 3.46 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करते हुए करीब एक वर्ष के अंदर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। -अजय शर्मा, सहायक अभियंता, बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण नगरोटा बगवां
Trending Videos