फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cunning thieves made off with jewelry hidden inside a teddy bear.

Kangra News: टेडी बियर में छिपाकर रखे जेवरों पर शातिरों ने किया हाथ साफ

Fri, 31 Jul 2026 12:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 Jul 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
Cunning thieves made off with jewelry hidden inside a teddy bear.
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। कबाड़ी पंचायत के वार्ड-8 में वीरवार दिनदहाड़े एक घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। परिवार ने जेवर दो टेडी बियर में छिपाकर रखे थे।
विज्ञापन

घटना के समय घर में केवल बेटी मौजूद थी, जबकि अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर चोरी का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई।
चोरी त्रिलोक चंद के घर में हुई। पुलिस के अनुसार बेटी एक कमरे में पढ़ाई कर रही थी, जबकि चोर टेडी बियर में छिपाए गए आभूषण निकालकर भाग गए। वारदात से यह सवाल भी उठ रहा है कि चोरों को जेवर छिपाने की जगह की सटीक जानकारी कैसे मिली। हालांकि यह आकलन नहीं हो पाया कि गहनों का वजन और कीमत कितनी थी।
विज्ञापन

डीएसपी मनोज धीमान ने बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पकड़े संदिग्ध

नगरोटा बगवां के ही ठारू में ही वीरवार शाम को स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। मौके पर आरोपियों से पहचान पत्र मांगे गए। संदिग्धों को पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। साथ ही संदिग्धों को लेकर पुलिस थाना में भी जानकारी दी। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed