फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Decision on Lambagaon BDC Chairperson and Vice-Chairperson posts to be taken on the 16th.

Kangra News: लंबागांव में बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी का 16 को होगा फैसला

Sat, 13 Jun 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 13 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Decision on Lambagaon BDC Chairperson and Vice-Chairperson posts to be taken on the 16th.
पालमपुर/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के गृह विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के विकास खंड लंबागांव में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी खेल शुरू हो गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 10 जून को कोरम पूरा नहीं हो सका था, जिसके बाद अब 16 जून को होने वाले चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

पहले कोरम में चुनाव न होने से साफ है कि भाजपा ने मंत्री के गृह क्षेत्र में ही उनकी सियासी किलाबंदी कर दी है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल समिति में अपना-अपना बहुमत होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन 10 जून को बुलाई बैठक में 19 में से एक भी बीडीसी सदस्य नहीं पहुंचा था। इससे पहले कोरम में दोनों ही दल अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नहीं बना सके।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो लंबागांव विकास खंड में कांग्रेस का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन 10 जून की बैठक में दोनों ही दलों के बीडीसी सदस्यों के न पहुंचने से समीकरण उलझ गए हैं। मंत्री यादविंद्र गोमा की साख दांव पर होने के कारण माना जा रहा था कि पहले ही कोरम में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बन जाएगा, लेकिन ऐसा न होने से भाजपा ने कड़ी चुनौती पेश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 16 जून को दोबारा कोरम रखा गया है, जिस पर सबकी नजरें टिक गई हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि क्या खेल मंत्री अपना अध्यक्ष बनाने में सफल रहेंगे या भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान कोई उलटफेर करने में कामयाब होंगे। एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने कहा कि 10 जून को कोरम पूरा नहीं हुआ था, इसलिए अब आगामी बैठक 16 जून को तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed