सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand for implementation of SC-ST Development Fund Act

Kangra News: एससी-एसटी विकास निधि कानून लागू करने की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Demand for implementation of SC-ST Development Fund Act
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निधि के लिए विशेष कानून लागू करने की मांग को लेकर शुरू की गई सामाजिक न्याय यात्रा सोमवार को जवाली क्षेत्र के पलौहड़ा पहुंची। पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुखदेव विश्वप्रेमी, डीपी चंद्रा और बीआर कमल उपस्थित रहे। सुखदेव विश्वप्रेमी ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के समग्र विकास के लिए विशेष कानून की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सामाजिक न्याय यात्रा के तहत गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है और हर घर दस्तक देकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में संबंधित विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed