{"_id":"6a2d5b40f4e03b86f10c5cdf","slug":"devotees-throng-maa-jwalas-shrine-amidst-the-rain-kangra-news-c-95-1-kng1047-239305-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश के बीच मां ज्वाला के दरबार में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश के बीच मां ज्वाला के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
Sun, 14 Jun 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में कतार में लगाकर दर्शन के लिए अपनी बारी इंतजार करते श्रद्धालु। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। रिमझिम बारिश के बीच भी मां ज्वाला के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली। सप्ताहांत और जून महीने के दूसरे शनिवार पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। दिनभर करीब 28 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया।
शनिवार सुबह से ही क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होती रही, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकीं। मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालु अनुशासित ढंग से अपनी बारी का इंतजार करते हुए मां के दर्शन करते रहे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे।
मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल स्वयं गर्भगृह सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रबंधन का मोर्चा संभाले रखा। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही किए गए हैं।