फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   DIET Dharamshala won four awards.

Kangra News: डाइट धर्मशाला ने जीते चार पुरस्कार

Wed, 29 Jul 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
DIET Dharamshala won four awards.
धर्मशाला। मेरा भारत केंद्र की ओर से नशा मुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में डाइट धर्मशाला के डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में नुक्कड़ नाटक, समूह एवं एकल गायन, रील मेकिंग, नारा लेखन, पेंटिंग, वाद-विवाद, डिक्लेमेशन, संगीत और नृत्य जैसी विधाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु आरती ने गायन प्रतियोगिता में प्रथम, पूर्वा थापा ने नारा लेखन में द्वितीय और प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु चेतन ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, आराधना और उनके समूह ने रील मेकिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

डाइट धर्मशाला के ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन को-ऑर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और नशामुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता एवं निरीक्षण) सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा कांगड़ा तथा डाइट धर्मशाला की प्रधानाचार्य निशा कटोच ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed