फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dispute between daughter-in-law and son, father fires at son

Kangra News: बहू-बेटे में विवाद, पिता ने बेटे पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

Tue, 14 Jul 2026 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 14 Jul 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
Dispute between daughter-in-law and son, father fires at son
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के सुकैड़ी जून गांव में रविवार रात बहू-बेटे के बीच चल रहा घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदलते-बदलते बच गया। गुस्साए पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर फायर कर दिया। बेटे ने बरामदे के खंभे की आड़ लेकर किसी तरह अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी लाइसेंसी बंदूक और लाइसेंस जब्त कर लिया है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह (36) ने बताया कि वह ट्रक चालक हैं। 10 जुलाई को घर से ट्रक लेकर गया था, 12 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे जब वह घर लौटे तो कमरे में पत्नी के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर पत्नी उनके पिता मिलाप चंद (62) के कमरे में चली गई। सुरेंद्र जैसे ही बाहर निकले उनके पिता लाइसेंसी बंदूक लेकर बरामदे में खड़े थे और उन्होंने सीधे फायर कर दिया। आरोप है कि पिता दोबारा बंदूक लोड करने लगे तो सुरेंद्र ने कारतूस छीनकर फेंक दिया और वहां से भागकर 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त आरोपी मिलाप चंद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला बहू-बेटे के घरेलू विवाद से शुरू होना पाया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायर सीधे बेटे पर किया गया था या यह हवाई फायर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed