{"_id":"6a54fc46492c3b82c70bdc8f","slug":"outrage-over-justice-protest-outside-school-in-lower-sunhet-kangra-news-c-95-1-kng1024-244623-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: न्याय के लिए फूटा गुस्सा, लोअर सुनहेत में स्कूल के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: न्याय के लिए फूटा गुस्सा, लोअर सुनहेत में स्कूल के बाहर प्रदर्शन
Tue, 14 Jul 2026 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
खुंडियां के ठंबा गांव में छात्र आत्महत्या मामले में लोगों ने लोअर सुनहेत स्थित निजी स्कूल के गे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। खुंडियां क्षेत्र के थंब गांव के 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। न्याय के लिए घटना के नौवें दिन पूर्व सैनिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने देहरा के समीप लोअर सुनहेत स्थित एक निजी स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में विशेष रूप से शामिल हुए पीड़ित छात्र के पिता प्रदीप ठाकुर ने भावुक होते हुए कहा कि उनके मासूम बेटे की मौत की जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि मामले से जुड़ी पूरी न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह से प्रभावमुक्त रहनी चाहिए, ताकि जांच की दिशा किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता एडी शर्मा और सुशील शर्मा सहित अन्यों ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक अभिभावक और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र की सुरक्षा से जुड़ा है। निजी शिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था, हॉस्टल के नियमों और छात्र शिकायत निवारण प्रणाली की भी व्यापक स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को समयबद्ध न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को उग्र करने के लिए विवश होंगे।
उधर, एएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान सभी पहलुओं की अत्यंत गहनता से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर ही आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बस चालक और हॉस्टल वार्डन 20 तक न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने बीते नौ जुलाई को इस मामले में स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। वर्तमान में इस प्रकरण में नामजद स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधन से जुड़े कुछ अन्य आरोपी न्यायालय से अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं। वहीं, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्कूल बस चालक और हॉस्टल वार्डन को अदालत ने आगामी 20 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज रखा है।
पांच जुलाई को हुई थी घटना, छुट्टी लेकर आया था छात्र
खुंडियां क्षेत्र के थंब गांव के छात्र की आत्महत्या की यह दर्दनाक घटना 5 जुलाई को सामने आई थी। देहरा स्थित एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र दो दिन की छुट्टियों के चलते अपने घर आया हुआ था। शनिवार शाम को जब परिवार के सदस्य उसे कमरे में बुलाने गए, तो वह फंदे से लटका हुआ पाया गया। परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।