फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dispute over laying a new 33 kV line in Beed

Kangra News: बीड़ में नई 33 केवी लाइन बिछाने पर विवाद

Sat, 04 Jul 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 04 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dispute over laying a new 33 kV line in Beed
बीड़ क्षेत्र में नई 33 केवी लाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे लगाए पोल। संवाद
बीड़ (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड की ओर से बीड़ क्षेत्र में नई 33 केवी लाइन बिछाने पर विवाद शुरू हो गया है। इस क्षेत्र के लिए नया सब स्टेशन बन रहा है। इसके लिए बिजली की नई लाइन बीड़-पालमपुर रोड से खड्ड के किनारे से होती हुई किओर गांव जाएगी। यहां से इसे संसाल की तरफ ले जाया जाएगा। यह वही क्षेत्र है, जहां मुख्यत: पैराग्लाइडिंग की टेंडम उड़ानें होती हैं। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में पायलटों को इस क्षेत्र में उतरना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस कारण यहां से गुजरने वाली 11 केवी लाइन को पहले ही भूमिगत करने की मांग पायलटों ने की थी लेकिन बोर्ड की ओर से नई लाइन बिछाने से लोगों में रोष है। हवाई खेलों से जुड़े लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं। गांववासियों कहना है कि यह लाइन गांव की सड़क को और भी संकरा कर रही है। चौंतड़ा की तरफ से मात्र चार किलोमीटर लाइन बिछाकर बोर्ड जहां इस खतरे से पायलटों को बचा सकता था, वहीं लाखों रुपये जो लंबी लाइन डालने के लिए खर्च होने थे, वे भी बचा सकता था।
विज्ञापन

बिलिंग पैराग्लाइडिंग कम्युनिटी एसोसिएशन के संयोजक अंकित सूद, बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राज अबरोल सहित हवाई खेलों से जुड़े पायलटों और इस क्षेत्र के जानकारों ने इस बिजली लाइन को इस खेल के लिए एक बड़ा खतरा बताया है। स्थानीय होटल एसोसिएशन ने भी नाराजगी जाहिर की है। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि आज ही यह मामला उनके ध्यान में आया है। इसे मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर हल करने का प्रयास किया जाएगा। बोर्ड के एसडीओ रवि धीमान ने कहा कि 33 केवी लाइन को भूमिगत करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed