{"_id":"6a5b6a20f6fe8d748c0d1795","slug":"district-level-nagni-fair-begins-with-a-procession-kangra-news-c-95-1-kng1014-245518-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिला स्तरीय नागनी मेला शोभायात्रा के साथ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिला स्तरीय नागनी मेला शोभायात्रा के साथ शुरू
विज्ञापन
नूरपुर के प्रसिद्ध जिला स्तरीय नागनी मेले के शुभारंभ पर आयोजित शोभायात्रा में भाग लेते हुए उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय नागनी मेला शोभायात्रा के साथ शुरू
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की शोभायात्रा की अगुवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। श्रावण और भाद्र मास में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नागनी माता मेले का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा, आस्था एवं पारंपरिक उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शोभायात्रा की अगुवाई की। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले हमारी समृद्ध लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि दो माह तक चलने वाले इन मेलों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों और मंदिर कमेटी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिर कमेटी से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन मंदिर कमेटी को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि मंदिर के दोनों मुख्य प्रवेश द्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं मंदिर कमेटी से यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज, एसडीएम अरुण शर्मा, एएसपी धर्म चंद वर्मा, नायब तहसीलदार गगन सिंह आदि मौजूद रहे।