फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांप से डसवाकर पति का कत्ल: पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ी थी दामिनी, मौत के बाद प्रेमी संग किया था ये काम

Sun, 19 Jul 2026 09:24 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Jul 2026 09:24 AM IST
सार

मेरठ में एक महिला ने प्रेमी संग सांप से डसवारकर पति का कत्ल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी पत्नी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गई। वो ड्रामा करती रही। अस्पताल में दिखाने के बाद शव को झाड़-फूंक के लिए भी लेकर गए थे। फिर उसने परिवार के सामने कहा कि अतुल कहते थे मेरे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना।

विज्ञापन
Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar
meerut snake murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल पंवार की हत्या के बाद उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना और उसके प्रेमी तुषार ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए ड्रामा रचा। शनिवार को पुलिस ने पत्नी दामिनी, प्रेमी तुषार और सांप उपलब्ध कराने वाले उदय व सोनू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


हत्या के तुरंत बाद आरोपी स्कूल संचालक अतुल को अस्पताल ले गए और बाद में झाड़-फूंक के बहाने उसे दूर ले गए ताकि पोस्टमार्टम से बचा जा सके। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को नींद की गोलियां खिलाकर और सांप से डसवाकर अतुल की हत्या कर दी गई थी। 

 
Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार सुबह सात बजे दामिनी ने तुषार को दोबारा फोन कर बुलाया। तुषार स्कूल वैन लेकर उनके घर पहुंचा। इसके बाद दामिनी ने हत्या को सर्पदंश का हादसा बताते हुए शोर मचाया। वे दिखावे के लिए अतुल के शव को स्कूल वैन में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar
आरोपी तुषार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने बताया कि जब तुषार को लगा कि पुलिस और परिजनों को उन पर शक हो रहा है तो उसने झाड़-फूंक का नाटक शुरू किया। इस बहाने वे शव को चेतावला गांव ले गए, जहां झाड़-फूंक करने वाले ने भी उसे मृत ही बताया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिजन शव को पैतृक गांव भंडोरा ले गए जहां उन्होंने अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया और पुलिस से पोस्टमार्टम की मांग की।
विज्ञापन
Meerut Snake Murder Husband murdered by snakebite Wife Damini insisted against post-mortem lover Tushar
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्या अतुल को पता था अपनी मौत का
जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा तो दामिनी चिल्लाने लगी और विरोध किया। उसने पुलिस और परिजनों से कहा कि अतुल जीवित रहते हुए अक्सर कहते थे कि मरने के बाद उनका पोस्टमार्टम न कराया जाए। पत्नी की इस अजीबोगरीब दलील पर मृतक के पिता अजब सिंह और भाई (नोएडा पुलिस के हेड कांस्टेबल) कुलदीप ने सवाल खड़े किए कि क्या अतुल को पहले से पता था कि उनकी हत्या होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed